‘Cockroach Janta Party’ ने मचाया गदर ! 5 दिन में BJP को पीछे छोड़ बना युवाओं की आवाज ?

भारत की राजनीति और सोशल मीडिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है — Cockroach Janta Party यानी CJP। खुद को “आलसी और बेरोजगारों की आवाज” बताने वाला यह व्यंग्यात्मक आंदोलन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है।

इस आंदोलन की शुरुआत उस विवाद के बाद हुई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली। अब यह सिर्फ मीम पेज नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी से जुड़ी बहस का बड़ा प्रतीक बन चुका है।

जानिए CJP से जुड़ी 5 बड़ी बातें

#1: CJP को किसने शुरू किया?

30 साल के Abhijeet Dipke ने इस अभियान की शुरुआत की। “Cockroach Janta Party” नाम, सत्ताधारी पार्टी BJP पर एक व्यंग्यात्मक शब्द खेल माना जा रहा है।

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत बोस्टन में नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे थे, लेकिन CJI की टिप्पणी के बाद उन्होंने अपना फोकस बदल दिया।

उन्होंने कहा:

“सबसे ज्यादा तकलीफ इसलिए हुई क्योंकि ये बात भारत के मुख्य न्यायाधीश की तरफ से आई थी। जो व्यक्ति संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है, वही लोगों को कॉकरोच और पैरासाइट कहे, ये ज्यादा दुखद था।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी टिप्पणी किसी राजनीतिक नेता ने की होती, तो शायद इतना बड़ा विवाद नहीं होता।

‘Cockroach Janta Party’
Cockroach Janta Party ( AI-GENERATED IMAGE)

#2: Instagram पर BJP से आगे निकल गई CJP

सोशल मीडिया पर CJP की लोकप्रियता ने सभी को चौंका दिया है।

सिर्फ 56 पोस्ट के साथ CJP के Instagram अकाउंट पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं Bharatiya Janata Party (BJP) के Instagram अकाउंट पर करीब 18,409 पोस्ट होने के बावजूद लगभग 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

CJP ने BJP को पीछे छोड़ने के बाद पोस्ट किया:

“World’s largest party, they said.”

इसके साथ ही एक और पोस्ट में लिखा गया:

“Don’t underestimate the power of youth.”


#3: आखिर CJP चाहता क्या है?

CJP की वेबसाइट पर लिखा है:

“एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जिसे सिस्टम गिनना ही भूल गया।”

पार्टी का दावा है कि उसके पास “5 मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं और एक जिद्दी युवा झुंड” है।

CJP का विजन भी काफी व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा गया है:

“हम यहां नया PM CARES बनाने, टैक्सपेयर्स के पैसों पर Davos घूमने या भ्रष्टाचार को ‘strategic spending’ बताने नहीं आए हैं। हम सिर्फ पूछना चाहते हैं — पैसा गया कहां?”

मिशन में लिखा गया है:

“उन युवाओं के लिए पार्टी बनाना जिन्हें बार-बार आलसी, chronically online और अब ‘cockroach’ कहा जा रहा है।”


#4: CJP का मेनिफेस्टो भी हो रहा वायरल

CJP की वेबसाइट पर उसका मेनिफेस्टो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वेबसाइट पर लिखा है:

“इसे एक बार पढ़ो। फिर दोबारा पढ़ो। फिर उस इंसान को भेजो जिसे इसे पढ़ने की जरूरत है।”

यह पूरा अभियान मीम, व्यंग्य और सोशल मीडिया भाषा के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश करता दिख रहा है।


#5: क्या कोई भी CJP जॉइन कर सकता है?

CJP की वेबसाइट के मुताबिक, पार्टी धर्म, जाति या जेंडर नहीं पूछती। लेकिन उनके “चार स्टैंडर्ड” जरूर हैं।

इनमें शामिल हैं:

  • बेरोजगार होना
  • आलसी होना
  • हमेशा ऑनलाइन रहना
  • “प्रोफेशनल तरीके से rant” करने की क्षमता होना

वेबसाइट पर आगे लिखा है:

“मेंबरशिप फ्री है, लाइफटाइम है और इसे सिर्फ आप खुद खत्म कर सकते हैं। कोई फीस नहीं, कोई missed call registration नहीं और नेता के साथ selfie की जरूरत नहीं।”


Read More:

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह पूरा मामला 15 मई की एक सुनवाई के बाद शुरू हुआ। सुनवाई के दौरान Surya Kant ने कहा था:

“कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं जिन्हें रोजगार नहीं मिलता। कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर सब पर हमला करते हैं।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया और उसी के बाद CJP का जन्म हुआ।

हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा कि उनका निशाना फर्जी डिग्री लेकर पेशों में घुसने वाले लोग थे, न कि देश के युवा।

लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर गुस्सा फैल चुका था और CJP तेजी से वायरल हो चुका था।


सिर्फ मीम नहीं, बड़ा डिजिटल मूवमेंट बनता जा रहा CJP

जो शुरुआत में सिर्फ एक मजाक या मीम पेज लग रहा था, वह अब युवाओं की नाराजगी का बड़ा ऑनलाइन आंदोलन बन चुका है।

यह आंदोलन बेरोजगारी, एग्जाम पेपर लीक, राजनीतिक जवाबदेही और सिस्टम से बढ़ती दूरी जैसे मुद्दों को उठा रहा है।

वरिष्ठ वकील और एक्टिविस्ट Prashant Bhushan ने भी CJP की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि CJP को NEET पेपर लीक और रोजगार के अधिकार जैसे मुद्दे उठाने चाहिए।

उन्होंने X पर लिखा:

“समय आ गया है कि रोजगार का अधिकार कानून की मांग की जाए।”


क्या CJP सच में राजनीति बदलेगा?

फिलहाल CJP एक डिजिटल आंदोलन है। इसके लाखों फॉलोअर्स जरूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया फॉलोअर्स और जमीन पर राजनीतिक संगठन — दोनों अलग चीजें हैं।

फिर भी, यह साफ है कि Gen Z की नाराजगी अब मीम्स और वायरल पोस्ट के जरिए राजनीति तक पहुंच चुकी है।

अभिजीत डिपके का कहना है:

“अगर यह सिर्फ ट्रेंड होता, तो दो लाख से ज्यादा लोग वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं करते। सोशल मीडिया ट्रेंड 24-48 घंटे से ज्यादा नहीं चलते।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top