Who is Praful Hinge : सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने पहले मैच में ही वो कारनामा कर दिखाया,जिसका सपना हर खिलाड़ी लेकर चलता है.डेब्यू मैच में इस तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी समेत टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पवेलियन का रास्ता दिखाया.

SRH vs RR : हैदराबाद ने रोका राजस्थान की जीत का रथ
सोमवार को खेले गए IPL के 21वें मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया.जिसका पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 19वें ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई.राजस्थान की ओर से ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए.लेकिन संकट के इस समय मेंं रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने कुछ देर के सिए टीम को संभाला और जल्दी पारी को ढ़ेर होने बचाया.हैदराबाद को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका प्रफुल्ल हिंगे की रही, जो कि इस जीत के हीरो भी रहे.
नागपुर से की है पढ़ाई
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले प्रफुल्ल हिंगे का जन्म नागपुर (विदर्भ) में हुआ था. इन्होंने नागपुर के श्री राजेंद्र हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज (Shri Rajendra High School & Jr. College), नागपुर से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है.लेकिन कॉलेज और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है.
13 साल की उम्र में शुरू किया खेलना
प्रफुल्ल हिंगे ने 13 साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था.शुरूआती दौर बिना किसी एकेडमी या कोच के बिना ही टेनिस बॉल के साथ खेलना शुरू किया.फिर इन्होंने एक क्रिकेट क्लब जॉइन किया,जहां यह अपनी प्रैक्ट्रिस किया करते थे. कम उम्र में क्रिकेट की ओर रूझान बढ़ने की वजह से उनका ध्यान पढ़ाई की ओर कम था. अक्सर क्रिकेट प्रैक्टिस की वजह से स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती थी,जिसकी वजह से टीचर उन्हें दूसरों के सामने पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान देने का उदाहरण पेश करते थे.
विदर्भ के लिए खेलते है घरेलू क्रिकेट
राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट विदर्भ के लिए खेलते है.उन्होंने विदर्भ के लिए खेलते हुए अब तक 10 मैचों में 27 विकेट लिए है. जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 60 रन देकर 4 विकेट रही है.
हैदराबाद ने इतने रूपये में खरीदा
IPL 2026 की नीलामी में इन्हें हैदराबाद ने 30 लाख रूपये में खरीदा.यही इनका बेस प्राइज भी था.शायद हैदराबाद ने इन्हें सरप्राइज पैकेज मानकर खरीदा.राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद के सरप्राइज पैकेज ने काम भी किया.
शुरूआत में पिता थे खिलाफ
कुछ मीडिया रिपोट्स की मानें तो प्रफुल्ल हिंगे के पिता बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं.शुरूआत में वह प्रफुल्ल के क्रिकेट खेलने के फैसले क् खिलाफ थे.लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके पिता भी इनके सपने को सपोर्ट करने लग गए.
उमेश यादव को मानते हैं आइडल
प्रफुल्ल हिंगे अपनी धारधार गेंदबाजी का श्रेय उमेश यादव को देते है.उनसे जुड़े कुछ करीबी सूत्र बताते है कि प्रफुल्ल ने अपना टी-20 डेब्यू विदर्भ के लिए खेलने वाले सीनियर खिलाड़ी उमेश यादव के साथ ही किया था.प्रफुल्ल ने पिछले साल दिसंबर में आंध्र प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उमेश यादव के साथ गेंदबाजी की थी.
लिख रखा था 4-5 विकेट लूंगा
मैच खत्म होने के बाद प्रफुल्ल ने बताया कि उन्होंने कहीं लिख रखा था कि वह अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लेंगे.इस दौरान उनका सबसे पसंदीदा विकेट रहा वैभव सूर्यवंशी का,जो कि IPL के शुरूआती मैच से ही विपक्षी टीमों के लिए खतरा बने हुए थे.
प्रफुल्ल को मिला प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रायल्स के मैच के हीरो रहे प्रफुल्ल को प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड मिला.इस दौरान उन्होंने अपनी क्रिकेट की यात्रा के बारे में जानकारी दी.साथ ही बताया कि गेंदबाजी को अच्छा करने में वरूण एरॉन का कफी योगदान है,जो कि हैदराबाद के बॉलिंग कोच भी है.