[12:46 pm, 13/12/2025] Mukul: अतीक अहमद जैसे माफिया कानून का पालन कभी नहीं कर सकते।लेकिन अपराधी कितना भी बड़ा क्यों ना हो,उसे सजा देने का काम अदालत का है।
अतीक की हत्या, पुलिस की नाकामी?
प्रयागराज में रूटीन मेडिकल चैकअप के लिए अस्पताल ले जाते समय पुलिस की आंखों के सामने उसकी और उसके भाई अशरफ़ की गोली मार कर हत्या कर दी गईं।जिस तरह से हत्या की गई हैं, उससे प्रयागराज पुलिस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
अतीक की पत्नी और शूटर गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज
अतीक की हत्या के बाद प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर हैं, साथ ही अतीक की पत्नी और शूटर गुड्डू मुस्लिम की तलाश भी तेज हो गयी हैं।पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन कर्नाटक की मिली हैं,वहीं बात अगर अतीक़ की पत्नी की करी जाए तो पुलिस को उसकी भी तलाश है।इनके पकड़े जाने से पुलिस को काफ़ी अहम जानकारियां मिलेंगी और कुछ सुराग भी।क्या अतीक़ के isi और पाकिस्तान के साथ कोई संबंध थे?
हत्याकांड से सरकार की छवि पर प्रभाव
पुलिस प्रशासन की नाकामी के बाद सरकार की छवि पर भी असर पड़ा हैं।आखिर इतनी सुरक्षा के बीच तीन हमलावर आकर कैसे पुलिस के होते हुए हत्या कर गए?इससे पहले भी अतीक़ अपनी हत्या की आशंका कई बार जाहिर कर चुका था।लेकिन लगता हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वजह से जिस तरह सरकार की छवि पर असर हुआ हैं, उससे सरकार की ओर से पुलिस के ऊपर कोई न कोई कार्यवाही तो अवश्य की जाएगी।
[12:47 pm, 13/12/2025] Mukul: